अगर आप अस्पताल नहीं जाना चाहते तो मानसून में जरूर खाएं ये चीज

Monsoon Eat Tips बारिश का मौसम ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। यह सीज़न जितना अच्छा है, उतना ही तनावपूर्ण भी है। क्योंकि बारिश के मौसम में कई तरह की बीमारियाँ हम पर हमला कर सकती हैं। मौसम के इस बदलाव से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर हो जाती है।

Monsoon me khaye yah cheij

इससे वायरल और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। मॉनसून का मजा लेने के लिए सेहत को दुरुस्त रखना बहुत जरूरी है। कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें डाइट में शामिल करके इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सकता है और आप इस मौसम में भी स्वस्थ रह सकते हैं।

तुलसी / Basil

tulsi

न्यूट्रिशन के अनुसार, तुलसी को एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी के रूप में जाना जाता है। बरसात के मौसम में कई बीमारियों का खतरा रहता है। लेकिन अगर इसमें तुलसी के पत्तों का सेवन किया जाए तो बीमारियों से बचा जा सकता है। साथ ही इम्यूनिटी को भी मजबूत किया जा सकता है। आप चाहें तो तुलसी के पत्तों को सीधे भी खा सकते हैं। या फिर आप हर्बल चाय बनाकर सूप में भी इसका सेवन कर सकते हैं।

अदरक / Ginger

ginger

अदरक जिंजरोल्स, पैराडोल्स, सेस्क्यूटरपेन्स, शोगोल्स और जिंजरोन्स से भरपूर है, इन सभी में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए गए हैं। सबसे ज्यादा यह सर्दी या बुखार में मददगार साबित होता है। इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होगी।

काली मिर्च / Black Pepper

black pepper

काली मिर्च में पिपेरिन नामक यौगिक होता है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।

मीठे नीम के पत्ते / Sweet Neem Leaves

neem leaves

बरसात के मौसम में संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है। संक्रमण से बचने के लिए आप मीठी नीम की पत्तियों का उपयोग कर सकते हैं। मीठी नीम की पत्तियों में एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण भी होते हैं, जो आपको संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। मीठी नीम की पत्तियों में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं, जो शुगर लेवल को कम करने का काम करते हैं।

नींबू / Lemon

lemon

बारिश के मौसम में अगर नींबू जैसे खट्टे फल खाए जाएं तो इम्यूनिटी मजबूत रहती है। दरअसल, नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है। इसलिए नींबू को एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी माना जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है। साथ ही अन्य बीमारियों को भी दूर रखता है।
Previous Post Next Post
Job WhatsApp Group!